ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसराय15 नये मामलों की पुष्टि, 1070 मरीज हुए

15 नये मामलों की पुष्टि, 1070 मरीज हुए

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को 15 नये मामलों की पुष्टि हुई है। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1070 हो गया है। लगातार बढ़ते पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों ने मुश्किलें...

15 नये मामलों की पुष्टि, 1070 मरीज हुए
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायSat, 08 Aug 2020 09:14 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को 15 नये मामलों की पुष्टि हुई है। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1070 हो गया है। लगातार बढ़ते पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों ने मुश्किलें और बढ़ा दी है। संक्रमण दर भी तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। फिल्हाल संक्रमण दर 29.12 है।

शनिवार को कुल 37 मरीजों की सूची जारी की गई है। इनमें से 22 मरीज शुक्रवार की देर रात के शामिल हैं। इनमें किऊल से एक लोको पायलट, सदर अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी के एक-एक स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। वहीं सदर प्रखंड के 18, सूर्यगढ़ा के सात, बड़हिया से पांच, चानन से पांच, हलसी व पिपरिया से एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुआ है।

पिछले आठ दिनों में अबतक 233 नये मामले सामने आ चुके हैं। अभी और संक्रमित मरीजों के मिलने की संभावना है। हाल के दिनों में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। वहीं व्यवसायियों द्वारा बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्ट कराने की वजह से संभावना जताई जा रही है कि और भी मरीजों की पहचान होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें