ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायसड़क हादसे में 15 कांवरिये बुरी तरह जख्मी

सड़क हादसे में 15 कांवरिये बुरी तरह जख्मी

सावन की पहली सोमवारी को तड़के करीब चार बजे खेमतरणी स्थान गांव के पास एनएच-80 पर एक वाहन के धक्के से कांवरियों से भरी 407 मालवाहक पलट गयी। जिससे कि 15 कांवरिये घायल हो गए। इनका उपचार पीएचसी में किया...

सड़क हादसे में 15 कांवरिये बुरी तरह जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायMon, 10 Jul 2017 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

सावन की पहली सोमवारी को तड़के करीब चार बजे खेमतरणी स्थान गांव के पास एनएच-80 पर एक वाहन के धक्के से कांवरियों से भरी 407 मालवाहक पलट गयी। जिससे कि 15 कांवरिये घायल हो गए। इनका उपचार पीएचसी में किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चार कांवरिये मूंगा लाल ठाकुर, कैलाश नाथ वर्मा, बटुक यादव और चांद ज्योति देवी को उपचार के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। अन्य जख्मी कांवरियों को लखीसराय अनुमंडल सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल और पीएचसी जाकर घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने बताया कि 13 कांवरियें घायल हुए हैं। इनमे चार की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने बताया कि बालू लदे ट्रैक्टर से टक्कर लगी है। टक्कर होने के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया। हलांकि पुलिस ने बताया कि खुद ही कांवरिया गाड़ी दुघर्टनाग्रस्त हुई है। किसी गाड़ी ने टक्कर नहीं मारी है। अब तक किसी घायल कांवरियों ने थाने में आवेदन नहीं दिया है। ये सभी घायल उत्तरप्रदेश के बलिया के दलपतपुर गांव के निवासी बताए गए। सदर अस्पताल में डा़ अशोक कुमार द्वारा इनका उपचार किया गया। घायल कांवरिये : बलिया जिले के दलपतपुर गांव के कालिका ठाकुर के पुत्र मुंगा लाल ठाकुर 65,मोती चंद यादव की पत्नी रूणा देवी 60, दूधनारायण यादव के पुत्र जयराम यादव 40,पार्वती देवी, छितेश्वर यादव, पिंटु साव 40, जमालपुर बलिया के महेंद्र सिंह 42, बलिया दलपतपुर के परमेश्वर नाथ वर्मा के पुत्र कैलाश वर्मा, छबिला यादव के पुत्र बटुक यादव, दलपतपुर के रामदेव यादव के पुत्र चांद ज्योति देवी 60, बच्चा लाल यादव की पत्नी लक्की देवी,दलपतपुर बतिया की सुशीला देवी ,फूलपति देवी व लखपति देवी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें