Hindi NewsBihar Newskutumba seat congress relief rajesh ram rjd candidate not announced aurangabad bihar election 2025
राजेश राम की मुश्किलें हुईं आसान, आरजेडी की सूची में कुटुंबा सीट नहीं; कांग्रेस को राहत

राजेश राम की मुश्किलें हुईं आसान, आरजेडी की सूची में कुटुंबा सीट नहीं; कांग्रेस को राहत

संक्षेप:

bihar election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कुटुंबा सीट से कांग्रेस को राहत मिल गई है। आरजेडी ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। इस फैसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कुटुंबा से कांग्रेस उम्मीदवार राजेश राम चैन की सांस लेंगे।

Oct 20, 2025 12:43 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

bihar election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस को कुटुंबा विधानसभा सीट से बड़ी राहत मिली है। आरजेडी की आधिकारिक 143 उम्मीदवारों की सूची में कुटुंबा सीट शामिल नहीं है, जिससे कांग्रेस के लिए मुकाबला आसान हो गया है। औरंगाबाद जिले की कुटुंबा सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। आरजेडी के द्वारा उम्मीदवार नहीं उतारे जाने के कारण कांग्रेस और उनके प्रदेश अध्यक्ष ने राहत की सांस ली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राजेश राम को राहत

गौरतलब है कि महागठबंधन के घटक दलों में तल्खी बढ़ती जा रही है। सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद अब तक सुलझ नहीं पाया है और बातचीत भी ठप हो गई है। राजद द्वारा कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों को सिम्बल बांटने की चर्चा थी, जिनमें कुटुंबा समेत करीब एक दर्जन सीटें शामिल थे। हालांकि, आधिकारिक उम्मीदवारों की सूची के बाद यह तय हो गया है कि राजद अब कुटुंबा से अपन किसी उम्मीदवार को नहीं उतार रही है।

कई सीटों पर महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट

महागठबंधन के भीतर फ्रेंडली फाइट की बात करें तो भाकपा-कांग्रेस और राजद-वीआईपी के बीच भी टकराव के संकेत सामने आ रहे हैं। कहलगांव, वैशाली, लालगंज, वारिसलीगंज, सिकंदरा और कुटुंबा में राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हैं। बछवाड़ा में कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार घोषित होने के बाद भाकपा ने भी राजापाकड़, रोसड़ा और बिहारशरीफ पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। तारापुर में राजद-वीआईपी आमने-सामने हैं, जबकि अन्य घटक दलों के कार्यकर्ता मौन हैं। महागठबंधन के शीर्ष नेता डैमेज कंट्रोल में लगे हैं, लेकिन खुलकर किसी भी पक्ष ने सहमति नहीं जताई है, जिससे कार्यकर्ताओं में भ्रम और असमंजस बना हुआ है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।