कृष्णा अल्लावरु बने बिहार कांग्रेस के प्रभारी, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रभारी बदल दिया है। कृष्णा अल्लावरु को बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। वह मोहन प्रकाश की जगह लेंगे।

कृष्णा अल्लावरु बने बिहार कांग्रेस के प्रभारी, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस ने युवा चेहरे कृष्णा अल्लावरु को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। अल्लावरु अभी यूथ कांग्रेस के प्रभारी हैं और राहुल गांधी के करीबियों में उनकी गिनती होती है। मूलरूप से कर्नाटक से आने वाले अल्लावरू बिहार कांग्रेस के मौजूदा प्रभारी मोहन प्रकाश की जगह लेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को इस संबंध में पत्र जारी किया।

मोहन प्रकाश एक साल से अधिक समय तक बिहार कांग्रेस के प्रभारी रहे। उन्हीं के नेतृत्व में लोकसभा का चुनाव हुआ और पार्टी बिहार में एक से तीन सीटें जीतने में कामयाब रही। अब कांग्रेस ने कृष्णा अल्लावरु पर दांव आजमाया है। उनकी गिनती बेहतर रणनीतिकार में होती है। उनकी सांगठनिक क्षमता भी कुशल मानी जाती है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसी के मद्देनजर अल्लावरू को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

झारखंड समेत इन राज्यों के प्रभारी भी बदले गए

कांग्रेस ने बिहार के अलावा अन्य राज्यों में भी प्रभारी बदले हैं। पड़ोसी राज्य झारखंड में के राजू को प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब का महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, सैयद नासिर हुसैन को महासचिव बनाकर जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़, बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश, गिरिश चोडनकर को तमिलनाडु एवं पुदुचेरी, अजय कुमार लल्लू को ओडिशा, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना का प्रभारी बनाया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।