ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारजिला संसाधन केन्द्र में मनाया गया विश्व दिव्यांग दिवस

जिला संसाधन केन्द्र में मनाया गया विश्व दिव्यांग दिवस

किशनगंज। संवाददाता गुरूवार को प्रखंड स्तर पर दिव्यांग दिवस मनाया गया। पुराना खगड़ा स्थित...

जिला संसाधन केन्द्र  में मनाया गया विश्व दिव्यांग दिवस
हिन्दुस्तान टीम,कोसीThu, 02 Dec 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज। संवाददाता

गुरूवार को प्रखंड स्तर पर दिव्यांग दिवस मनाया गया। पुराना खगड़ा स्थित जिला संसाधन केन्द्र में दिव्यांग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दौड़, जिलेबी रेस, सेकरेस दौड़, चित्रकला आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीईओ धमेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगो को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार के द्वारा भी कई योजनाएं चलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे संसधान के अभाव में स्कूल नहीं जाते हैं उन्हें सहाय उपकरण उपलब्ध करवाया जाता है। इसके लिए रिर्सोच सेंटर के कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। डीआरसी के प्रभारी सह फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनोज कुमार गुपता ने कहा कि गुरूवार को प्रखंड में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया है और शुक्रवार को जिला स्तर पर विश्व दिव्यांग दिवस अंजुमन इस्लामिया मेें मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह में सात प्रखंडो में जांच शिविर लगाया जायेगा। जांच शिविर में जांच के बाद दिव्यांग बच्चों को ट्राई साईकिल,व्हील चियर, श्रवण यंत्र, बलाइंड स्टीक व बैसाखी आदि दिये जायेंगे। इस अवसर पर बीईओ धमेन्द्र कुमार, स्कूल के प्रधान शिक्षक नसीम अहमद, शिक्षक मो. सम्मत, प्याली मंडल आदि मौजूद थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें