ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारपेड़ से लटका मिला महिला का शव

पेड़ से लटका मिला महिला का शव

पौआखाली। ठाकुरगंज प्रखंड के डुमरिया पंचायत अंतर्गत कुकुरमनी गांव के समीप शुक्रवार की...

पेड़ से लटका मिला महिला का शव
हिन्दुस्तान टीम,कोसीSat, 20 Mar 2021 04:13 AM
ऐप पर पढ़ें

पौआखाली। ठाकुरगंज प्रखंड के डुमरिया पंचायत अंतर्गत कुकुरमनी गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर एक 45 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पौआखाली थाना पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम हेतु किशनगंज भेज दिया। थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली कि थानाक्षेत्र अंतर्गत कुकुरमनी गांव के समीप खेतों के पास एक पेड़ में महिला का शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु किशनगंज भेज दिया। इसी बीच मामले में कुछ संदेहास्पद जानकारी सामने आई, जिसके आधार पर पुलिस अब आत्महत्या एवं हत्या दोनों बिंदु को मान कर अनुसंधान करेगी। अभी संबंधित पक्ष द्वारा आवेदन एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका स्थानीय निवासी सुबल कुमार सिन्हा की पत्नी सनोका सिन्हा थी, जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुकुरमनी की रसोईया भी थी। सूत्रों के अनुसार मृतिका द्वारा फांसी लगाई जाने की सूचना पर उसकी बेटी दामाद भी कुकुरमनी पहुंचे एवं उसके इस कृत्य के लिए मृतका के बेटे एवं उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दोपहर के आसपास की है क्योंकि,सुबह ही सनोका सिन्हा को घर के आसपास देखा गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें