ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारजिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा पर्यटन दिवस मनाया गया

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा पर्यटन दिवस मनाया गया

किशनगंज। संवाददाता बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार मंगलवार...

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा पर्यटन दिवस मनाया गया
हिन्दुस्तान टीम,कोसीTue, 27 Sep 2022 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज। संवाददाता

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार मंगलवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा भातडाला पार्क, ठाकुरगंज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता गांधी लाल सिंह, पारा विधिक स्वयं सेवक सुभाष कुमार साहा एवं विजय मिश्रा की प्रतिनियुक्ति की गई थी। विधिक जागरूकता शिविर में प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत जो 12 नवंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली है के संदर्भ में लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली विधिक सहायता, मध्यस्था केंद्र की प्रक्रिया , राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के विभिन्न योजनाओं आदि के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। पारा विधिक स्वयं सेवकों ने भात डाला पार्क में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विधिक सहायता से संबंधित पर्चे भी बांटे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें