ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारलोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका सबसे अहम

लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका सबसे अहम

ठाकुरगंज। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को 53- ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत प्रखंड...

लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका सबसे अहम
हिन्दुस्तान टीम,कोसीTue, 26 Jan 2021 03:27 AM
ऐप पर पढ़ें

ठाकुरगंज। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को 53- ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत प्रखंड के 191 मतदान केंद्रों सहित नगर पंचायत कार्यालय के साथ प्रखंड कार्यालय परिसर में 11 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नगर पंचायत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी के साथ वार्ड सदस्य, नगर पंचायत कर्मी को लोकतंत्र में आस्था की शपथ दिलाई। वही दूसरी ओर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी, ठाकुरगंज विधानसभा श्रीराम पासवान ने जनप्रतिनिधियों, प्रखंड व अंचल कर्मी सहित आम नागरिकों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा रख किसी भी प्रलोभन में न आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। भारतीय नागरिक होने के नाते हमें लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखने की बात कहते हुए बीडीओ श्रीराम पासवान ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के युवाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए इस वर्ष भारत चुनाव आयोग के द्वारा मतदाता दिवस पर युवा और भावी मतदाताओं का सशक्तिकरण विषय चुना गया है ताकि मतदान पात्रता रखने वाले युवा मतदाताओं को इस दिशा में जागरूक बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि 53-ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 191 मतदान केन्दों में नए मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से ×फोटो पहचान पत्र वितरित किये गए। उन्होंने बताया कि मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य सभी मतदान केंद्रों के उन सभी पात्र मतदाताओं, जिनकी उम्र पहली जनवरी को 18 वर्ष हो चुकी होगी, की पहचान कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कर मतदाता पहचान पत्र देते हुए लोकतंत्र के प्रति इन्हें जागरूक किया जाना है। इस मौके पर सीओ ओमप्रकाश भगत, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राजीव केसरी,मनरेगा पीओ सुशील कुमार सिद्धू, पंसस शाहनवाज, अंचल के प्रधान लिपिक रघुनन्दन मंडल,प्रखंड के प्रधान लिपिक अशोक कुमार, अंचल नाजीर नन्द कुमार सहित प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मी सहित बड़ी संख्या में आम मतदाता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें