ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारदहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाला

दहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाला

किशनगंज। संवाददाता कोचाधामन थाना क्षेत्र की चकन्द्रा की एक महिला ने अपने पति...

दहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाला
हिन्दुस्तान टीम,कोसीThu, 24 Jun 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज। संवाददाता

कोचाधामन थाना क्षेत्र की चकन्द्रा की एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता बुधवार को न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। महिला ने थाने में पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में एक आवेदन सौंपा है। दिए गए आवेदन के अनुसार महिला की शादी सात वर्ष पूर्व वर्ष 2014 में कोचाधामन प्रखंड चकन्द्रा के एक युवक से हुई थी। शादी के पांच वर्षों तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद पति और ससुराल वालों का व्यवहार अचानक से बदल गया। अब पति व ससुराल के लोग दुर्व्यवहार करने लगे और महिला से दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग की। महिला के मायके वालों की स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे दहेज की रकम दे सके। पहले ही बेटी की शादी किसी तरह से की थी। पीड़िता बार-बार ससुराल के लोगों को समझाती रही। लेकिन ससुराल के लोगों ने महिला की एक नहीं मानी। महिला को एक लड़का व एक लड़की है। 2 जून को विवाद और बढ़ गए। पति और ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने लगें। बात केवल प्रताड़ना तक ही नहीं रही। महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। महिला किसी तरह से अपने तो बच्चे को लेकर मायके पहुंची और मायके वालों को आपबीती सुनायी। मामले को लेकर पंचायती भी हुई। पंचायती में भी बात नहीं बनी। इसके बाद पीड़िता थक हारकर न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि आवेदन मिला है उसकी जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें