ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारसख्ती: बिना मॉस्क वाले लोगों से वसूला गया जुर्माना

सख्ती: बिना मॉस्क वाले लोगों से वसूला गया जुर्माना

किशनगंज। सात जुलाई को तीन के लिए लगाए गए लॉकडाउन में सार्वजनकि परिवहन की व्यवस्था बहाल रहने से ई रिक्शा व टेम्पो सहित चार पहिया का परिचालन होता रहा। लेकिन बिना मास्क वाले लोगों से अधिकारियों द्वारा...

सख्ती: बिना मॉस्क वाले लोगों से वसूला गया जुर्माना
हिन्दुस्तान टीम,कोसीFri, 10 Jul 2020 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज। सात जुलाई को तीन के लिए लगाए गए लॉकडाउन में सार्वजनकि परिवहन की व्यवस्था बहाल रहने से ई रिक्शा व टेम्पो सहित चार पहिया का परिचालन होता रहा। लेकिन बिना मास्क वाले लोगों से अधिकारियों द्वारा जुर्माना भी वसूला जाता रहा। गांधी चौक पर तैनात मजिस्ट्रेट राजस्व अधिकारी सिन्हा अभय कुमार द्वारा बिना मास्क के कई बाइक व स्कूटी सवार पुरुष व महिला से जुर्माना वसूला गया। गांधी चौक पर जांच के क्रम में पहुंचे एसडीएम ने कहा कि लॉकडाउन इसलिए लगाया गया है ताकि कोरोना संक्रमण का चेन टूट सके। साथ ही लोग मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के प्रति जागरूक हो सके और लोग संक्रमण की चपेट में आने से बच सकेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें