ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारठाकुरगंज में श्याम महोत्सव संपन्न

ठाकुरगंज में श्याम महोत्सव संपन्न

आठवां श्याम महोत्सव श्रद्धापूर्वक संपन्न

ठाकुरगंज में श्याम महोत्सव संपन्न
हिन्दुस्तान टीम,कोसीMon, 23 Dec 2019 12:32 PM
ऐप पर पढ़ें

देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु ...

आठवां श्याम महोत्सव श्रद्धापूर्वक संपन्न

ठाकुरगंज। निज संवाददाता

स्थानीय नारायणी मंदिर में आठवें श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन

भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने

खाटू वाले श्री श्याम बाबा का गुणगान किया। प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह

लक्खा की भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भक्तिरस

में गोता लगाते रहे।  मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे,इस

दुनिया में श्याम के जैसा कोई नहीं जैसे भजन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। इस

दौरान राजू खंडेलवाल ने भी अपने भजनों से श्रदालुओ को आकर्षित किया। इससे

पहले खाटू वाले श्री श्याम के दरबार की विशेष पूजा-अर्चना की गई। साथ ही

56 व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। विशेष आरती के बाद भजन संध्या का

शुभारंभ किया गया। भजन संध्या में कई गानों की प्रस्तुति की। प्रसिद्ध

भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने खाटू वाले श्री श्याम बाबा का गुणगान किया।

लक्खा ने एक से बढ़ एक भजन सुना कर देर रात तक श्याम प्रेमियों को खाटू

श्याम की भक्ति में डुबाए रखा। भजन सम्राट श्री लक्खा ने मेरे शीश के

दानी का सारे जग में डंका बाजे, फैन है जी फैन है हम श्याम बाबा के फैन

है, आदि भजन सुना कर श्याम प्रेमियों को श्याम बाबा की भक्ति में डूबा

दिया। श्रद्धालुओं के आग्रह पर लक्खा ने अरे द्वार पालो कन्हैया से कह

दो, समेत भगवान शंकर, बालाजी महाराज, दुर्गा मां के भी अनेक  भजन सुनाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें