ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारसबा निहसत बनी चैंपियन

सबा निहसत बनी चैंपियन

किशनगंज। एक संवाददाता

सबा निहसत बनी चैंपियन
हिन्दुस्तान टीम,कोसीThu, 23 Jan 2020 12:48 PM
ऐप पर पढ़ें

ओपीएस की सबा निसहत बनी प्रमंडल चैंपियन

किशनगंज। एक संवाददाता

शिक्षा विभाग द्वारा पूर्णिया में इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत आयोजित

प्रमंडल स्तरीय परियोजना एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता में किशनगंज के

तेघरिया स्थित ओरियंटल प्ल्किक स्कूल की छात्रा सबा निसहत ने प्रमंडल

प्रमंडल चैंपियन  बनी है। गाइड के रुप में शिक्षक कृष्ण कुमार ने भी भाग

लिया। इसके अलावे जिले के पोठिया रतनपुर प्लस टू हाई स्कूल के आकाश कुमार

ने पांचवा सथान प्राप्त किया। इनके गाइड शिक्षक निरंजन कुमार सिंह थे।

जबकि बहादुरगंज कुढ़ैला उत्क्रमित उच्च विद्यालय के सूरज कुमार सिंह ने

नौवां स्थान प्राप्त किया। इनके गाइड शिक्षक सत्यनारायण बोसाक थे।

ओरियंटल पब्लिक स्कूल की छात्रा सबा निसहत के बेहतर प्रदर्शन पर ओरियंटल

पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त की है। ओपीएस स्कूल के

प्रिंसिपल सरयु मिश्रा एवं पीआरओ आलोक मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए

छात्रा सबा निसहत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आलोक मिश्रा ने

बताया कि अब सबा निसहत पटना में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

उन्होंने बताया कि ये प्रोग्राम मानव संसाधन विकास विभाग की ओर से आयोजित

किया गाया है। इसके पहले जिले के सभी स्कूलों आइडिया मांगा गया था।

जिसमें स्कूल के तीन आइडिया को पसंद किया गया। जिसमें सेफ्टी बेल्ट, फ्लड

एलार्म सिस्टम एवं नेक बेंड शामिल है। उन्होंने सेफ्टी बेल्ट के बारे में

बताया कि इसके प्रयोग से स्कूल जा रही छात्रों पर अटैक होने से इसकी

जानकारी लोगों को मिल जायेगी। इसमें ऐसा डिवाइस लगा होता है। जैसे किसी

छात्रा पर हमला होता है वे अपने बेल्ट में लगे बटन को दवायेगी और वह बजने

लगेगा। जिससे आम लोगों को इसकी जानकारी हो जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें