किशनगंज। संवाददाता
एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर गुरुवार की रात खगड़ा रेड लाइट एरिया में पुलिस की टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी में खगड़ा रेड लाइट एरिया से एक महिला को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई एसडीपीओ अनवर जावेद के नेतृत्व में गठित टीम कर द्वारा की गई। इधर एसपी के निर्देश में एक साथ दो-दो स्थानों पर छापेमारी की गई। खगड़ा के साथ साथ बहादुरगंज स्थित प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में भी छापेमारी की गई। यहां भी एसडीपीओ के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। प्रेमनर रेड लाइट एरिया से पुलिस ने तीन युवती को मुक्त करवाया। वही 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें दस महिला व दो पुरूष को गिरफ्तार किया गया। पहले पुलिस टीम खगड़ा स्थित रेड लाइट एरिया पहुंची। वहां पुलिस की टीम ने रेड लाइट एरिया के सभी रास्तों में नाकेबंदी कर दी। इसके बाद छापेमारी की गई। वही मौके से एक महिला को हिरासत में लिया गया। टीम के साथ महिला पुलिस भी शामिल थी। इधर छापेमारी की भनक लगते ही कई बिचौलिए मौके से फरार हो गए। छापेमारी से रेड लाइट एरिया में हड़कंप मच गया। इसके बाद टीम के द्वारा बहादुरगंज स्थित प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई। कार्रवाई से देहव्यापार मंडी चलाने वालों के बीच हड़कंप मच गया। कई इधर उधर भागने लगें। एसडीपीओ अनवर जावेद ने कहा कि एसपी के निर्देश पर अवैध रूप से जबरन देहव्यापार का कारोबार कर रहे रेड लाइट एरिया में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई में दोनों स्थानों से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे प्रेमनगर से मुक्त करवायी गई तीन लड़कियों से जबरन देहव्यापार करवाया जाता था। मामले में दूसरे प्रदेशों से लड़कियों की खरीद फरोख्त का भी मामला प्रकाश में आया है। पूरे मामले की गहराई से पड़ताल की
जा रही है। इस मामले में किसी को भी नहीं बख्सा जाएगा। वहीं मुक्त करवायी गई तीनों लड़कियों से जानकारी ली जा रही है कि वे किस तरह से इनके चंगुल में आई। कैसे इस व्यापार में फंसी। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।