ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारनव वर्ष के जश्न में डूबे लोग

नव वर्ष के जश्न में डूबे लोग

ठाकुरगंज। निज संवाददाता नव वर्ष के आगमन का युवा वर्ग ने आतिशबाजी संग अन्य...

नव वर्ष के जश्न में डूबे लोग
हिन्दुस्तान टीम,कोसीFri, 01 Jan 2021 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

ठाकुरगंज। निज संवाददाता

नव वर्ष के आगमन का युवा वर्ग ने आतिशबाजी संग अन्य तरीके से स्वागत किया। अहले सुबह से विभिन्न मंदिरो में पूजा -अर्चना करके अपने घरों में प्रियजनों का आर्शीवाद लेकर प्रखंड के विभिन्न स्थलों संग अन्य प्रदेशो के स्थलो की ओर प्रस्थान किया। इतना ही नहीं विभिन्न चौक-चौराहों से गुजर रही सजी वाहनें और लगे गुब्बारो संग अन्य दुकानें नव वर्ष के आगमन का संदेश दे रहे थे। दुसरी तरफ भीमतकिया में विभिन्न तरह के व्यंजनों की दुकानों संग बच्चों के खिलौनो की दुकानें सजने के कारण मेले सा माहौल था। लोग एक-दूसरे से मिलते हूए एक -दुसरे को नव वर्ष की बधाई देते दिखे। लोगों संग जनप्रतिनिधियों ने भी भीमतकिया में लोगों को नव वर्ष की बधाई देते हूए भोज का आनंद उठाया। जिसके कारण प्रत्येक वर्ष की भाँति भीमतकिया एक बार फिर नव वर्ष के जश्न के साथ लोगो के मिलन स्थल का गवाह बना। नव वर्ष पर विभिन्न पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा में ठाकुरगंज पुलिस तैनात थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें