ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारदहेज उत्पीड़न मामले में एक धराया

दहेज उत्पीड़न मामले में एक धराया

शनिवार की देर रात को ठाकुरगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार करके किशनगंज कारा भेजा है। ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने...

दहेज उत्पीड़न मामले में एक धराया
हिन्दुस्तान टीम,कोसीMon, 06 Dec 2021 04:02 AM
ऐप पर पढ़ें

ठाकुरगंज । एक संवाददाता

शनिवार की देर रात को ठाकुरगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार करके किशनगंज कारा भेजा है। ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि आरोपी समेश सिंह (32) साकिन बैरागीझाड़ की शादी उत्तर दिनाजपुर निवासी मिनोती सिंह (22) से हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। वर्ष 2021 में दोनों के संबंध खराब होने लगे। पीड़िता को आरोपी पति व उसके परिजनो द्वारा दहेज के खातिर लगातर प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया था। दर्ज मामले में पीड़िता ने अपने पति व ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया था। जिस आलोक में स्थिति को देखते हुए ठाकुरगंज थाना में मामला दर्ज कराया गया था। जांच में मामला सही पाने पर पहले आरोपी पति की गिरफ्तारी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें