ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारविधि-विधान से हुई मां दुर्गा की पूजा

विधि-विधान से हुई मां दुर्गा की पूजा

चैत्र नवरात्र के नवमी पर गुरुवार को मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। गुरुवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरुप नवम सिद्धीदात्रि की पूजा हुई। भक्तों ने घरों में कलश स्थापित कर...

विधि-विधान से हुई मां दुर्गा की पूजा
हिन्दुस्तान टीम,कोसीThu, 02 Apr 2020 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

चैत्र नवरात्र के नवमी पर गुरुवार को मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। गुरुवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरुप नवम सिद्धीदात्रि की पूजा हुई। भक्तों ने घरों में कलश स्थापित कर पूजा अर्चना विधि-विधान के साथ की।

शहर में लोग घर में श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा स्थपित कर मां दुर्गा की आराधना की गई।

लॉकडाउन होने के कारण श्रद्धालु घरों में ही मां दुर्गा की आराधना व पूजा की। आरती पाठ से घर के आस पास का माहौल भी भक्तिमय बना रहा।

घरों में माता रानी के जयकारेे लगते रहे। चैत्र नवरात्र के नवमी पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों में कन्याओं को भोजन कराया गया। लॉकडाउन का लोगों ने पालन करते हुए अपने घरों में ही पूजा अराधना की। लोग लॉकडाउन बखूबी पालन कर रहे है। घर में ही मां दुर्गा की आराधना कर मां से कोरोना वायरस के संक्रमण को नष्ट करने की कामना की। मां दुर्गा की आराधना कर हर लोग मां से कोरोना वायरस को जड़ से नष्ट कर पूरे विश्व के लोगों को स्वस्थ्य रखने की कामना की। चैत्र नवरात्र समारोह एवम रामनवमी के अवसर पर लॉकडाउन के कारण मंदिर में एक भी श्रद्धालु नहीं आये। लॉक डाउन आदेश का पालन कर चैत्र नवरात्र एवम रामनवमी अपने-अपने घरों पर मनाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें