ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबागडोगरा से बिहार के जिलों में पहुंचा मानसून

बागडोगरा से बिहार के जिलों में पहुंचा मानसून

किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज से सटे पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से मानसून का प्रवेश...

बागडोगरा से बिहार के जिलों में पहुंचा मानसून
हिन्दुस्तान टीम,कोसीSat, 12 Jun 2021 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

किशनगंज से सटे पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से मानसून का प्रवेश किशनगंज सहित अन्य जिला में हो गया है। जिले में शनिवार की सुबह भी रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। जिससे मौसम सुहावना हो गया। रुक-रुक कर बारिश होने से सड़क कीचड़मय हो गयी। जिससे लोगों को पैदल चलने में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। मंडन भारती कृषि कॉलेज, अगवानपुर सहरसा के मौसम वैज्ञानिक डा. संतोष कुमार ने बताया कि इस बार जून महीने में सामान्य से अधिक बारिश होगी। मानसून बागडोगरा के रास्ते राज्य में प्रवेश कर गया है। अब एक सप्ताह तक लगातार भारी बारिश हो सकती है। कोसी व सीमांचल के जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात भी होगा। इन्होंने बताया कि शनिवार को किशनगंज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री व अधिकतम 31 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि मानसून में भारी बारिश को देखते जिला प्रशासन भी तैयारी में हैं। डीएम डा. आदित्य प्रकाश ने भारी बारिश की संभावना को देखते नदियों व तटबंधों की निगरानी करने का निर्देश जारी किया है। नदियों के जलस्तर पर नजर रखने को कहा गया है। आपदा विभाग को सारी तैयारियां पूरी करते तटस्थ रहने को कहा गया है। इधर किसानों में भी मानसून को लेकर काफी उम्मीदें है। तय समय पर मानसून के आने से इस बार धान की खेती अच्छी होने की संभावना है। इसलिए किसान धान की खेतों को तैयार करने व बिचड़ा गिराने की तैयारी में जुट गए हैं। मानसून से निबटना इस बार नगर परिषद के लिए भी चुनौती होगी। अगर शहर के नालों की उड़ाही ढंग से नहीं कराई गयी तो भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें