ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारमहानंदा नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि

महानंदा नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि

पोठिया। महानंदा नदी तथा डोक नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों में बाढ़ की आशंका की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। निचली महानन्दा तैयबपुर कार्यालय कर्मचारी के अनुसार महानंदा नदी का जलस्तर बीते गुरुबार को 65. 28...

महानंदा नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि
हिन्दुस्तान टीम,कोसीSat, 27 Jun 2020 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

पोठिया। महानंदा नदी तथा डोक नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों में बाढ़ की आशंका की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। निचली महानन्दा तैयबपुर कार्यालय कर्मचारी के अनुसार महानंदा नदी का जलस्तर बीते गुरुबार को 65. 28 सेंटीमीटर था। जबकि शुक्रवार को जल स्तर बढ़कर 65. 40 हो गया है। इसी प्रकार डोंक नदी का भी जलस्तर भी लगातार बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के दोनो नदियों की जल स्तर बढ़ने तथा लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से जन जीवन पर व्यापक असर पड़ा है। किसानों का खेतों पर काम भी ठप हो गया है। भारी बर्षा के कारण कुछ किसानों के खेतों पर ही मकई का फसल बर्बाद हो रहा है। अधिकांश किसानों का तैयार मकई धूप नहीं होने से सुखाया नहीं जा सका हैं। किसान मो.सुकूद्दीन ,अब्दुल मजिद, आज़ाद आदि ने बताया कि अब धान रोपनी भी शुरू हो जाएगा। लेकिन अभी तक मक्का की फसल तैयार नहीं हो पाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें