ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारमीडिया कोषांग की जिम्मेवारी महिला कर्मियों पर

मीडिया कोषांग की जिम्मेवारी महिला कर्मियों पर

किशनगंज विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल, प्रिंट मीडिया में प्रत्याशियों, कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर चुनाव आयोग मीडिया कोषांग के माध्यम से नजर रख रही...

मीडिया कोषांग की जिम्मेवारी महिला कर्मियों पर
हिन्दुस्तान टीम,कोसीTue, 15 Oct 2019 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल, प्रिंट मीडिया में प्रत्याशियों, कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर चुनाव आयोग मीडिया कोषांग के माध्यम से नजर रख रही है़।

जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में मीडिया कोषांग संचालित है। जिले में मीडिया कोषांग की जिम्मेंवारी महिला कर्मियों के कंधे पर दी गयी है। जिसे महिला कर्मी बखूबी निभा रही है़।

पचुनाव में किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन व अन्य खबरों पर प्रत्याशियों व अन्य के गतिविधि पर नजर रखने के लिए महिला पर्यवेक्षिका , शिक्षिका एवं कार्यपालक सहायक को प्रतिनियुक्त किया गया है़। प्रतिनियुक्त महिला कर्मी दो पालियों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक मीडिया कोषांग कार्यरत रहती है। मीडिया कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मी बिहार के प्रमुख क्षेत्रीय न्यूज चैनल पर चलने वाले स्क्रॉल एवं न्यूज पर नजर रखती है। किशनगंज विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी न्यूज चैनल पर चलने वाले प्रत्येक स्क्रॉल को पंजी में संधारण करना है तो कुछ कर्मियों को प्रत्येक दैनिक अखबार में चुनाव एवं प्रत्याशी से संबंधित न्यूज को इकट्ठा करना है। मीडिया कोषांग में महिला पर्यवेक्षिका खैरुन निशा, सुनीता सिंहा, नायला, तबस्सुम, तलत नसरीन,जयंती दास, ऋतु रानी दास, कर्यपालक सहायक प्रिया आनंद,गुड़िया कुमारी, शर्मिष्ठा घोष,शबाना नाजमीन आदि हर खबर पर नजर रख रही है। वहीं इकट्ठा किये गये खबर का संधारित पंजी को हरि कुमार झा,मनोज कुमार सम्बंधित पंजी को जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के समक्ष अग्रसारित करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें