ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारदहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

दहेज नहीं देने पर पति व ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के बयान पर महिला थाने में पति हसीब व ससुराल वालों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।पीड़ि़ता जियापोखर थाना...

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
हिन्दुस्तान टीम,कोसीMon, 06 Aug 2018 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

दहेज नहीं देने पर पति व ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के बयान पर महिला थाने में पति हसीब व ससुराल वालों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।पीड़ि़ता जियापोखर थाना क्षेत्र के बन्दर झुला की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया है कि 4 अप्रैल 2018 को वह अपने घर जा रही थी। रास्ते में हसीब व मरगुम ने महिला का अपहरण कर लिया और महिला को दिल्ली लेकर चला गया। कुछ दिनों बाद आरोपी हसीब महिला को जियापोखर स्थित गांव लाकर छोड़ दिया।

मामले को लेकर पंचायती हुई। पंचायती में युवक हसीब ने महिला से शादी रचा ली। महिला को घर में रख कर वह दिल्ली चला गया। उसके बाद से ही महिला के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और एक लाख रुपया मांगने लगे। दहेज नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता फरियाद लेकर एसपी से मिलने पहुंची। एसपी के निर्देश पर म मामला दर्ज हुआ। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें