ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारकेवीके: क्यूआरटी करेगी समीक्षा

केवीके: क्यूआरटी करेगी समीक्षा

खगड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यों की समीक्षा करने 21 नवंबर को दिल्ली से क्यूआरटी(क्यूक्यूनल रिव्यू टीम) यानि पंचवार्षिक समीक्षक टीम किशनगंज पहुंचेगी। यह टीम कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पांच...

केवीके: क्यूआरटी करेगी समीक्षा
हिन्दुस्तान टीम,कोसीTue, 19 Nov 2019 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

खगड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यों की समीक्षा करने 21 नवंबर को दिल्ली से क्यूआरटी(क्यूक्यूनल रिव्यू टीम) यानि पंचवार्षिक समीक्षक टीम किशनगंज पहुंचेगी। यह टीम कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पांच सालों में जिले में कृषि के क्षेत्र में किए गए कार्यों सहित उपलब्धियों की समीक्षा करेगी।

आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्) द्वारा गठित क्यूआरटी टीम विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों की समीक्षा करती है। यह टीम पूर्णिया व भागलपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का भी समीक्षा करेगी। इधर टीम के दौरे को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र का रंग रोगन सहित आकर्षक लुक दिया जा रहा है। रंग बिरंगे फूलों की क्यारियां भी लगाई गई है।

केंद्र के वैज्ञानिक परिसर को चकाचक करने में लगे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान ई. मनोज कुमार राय ने बताया कि क्यूआरटी टीम विजिट के दौरान पहले ठाकुरगंज प्रखंड जाएगी। जहां ड्रैगन फ्रूट की खेती को देखेगी। इसके बाद सिंधिया गांव के भी भ्रमण का कार्यक्रम है जहां करीब डेढ़ एकड़ में किसानों द्वारा वृहत पैमाने पर की जा रही अमरुद की खेती को देखेगी। उसके बाद गाछपारा में सलाउद्दीन के बकरीपालन फार्म का भी निरीक्षण करेगी।

क्षेत्र भ्रमण के बाद कृषि विज्ञान केंद्र में बैठक कर कार्यों की समीक्षा करेगी। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्रा के अलग-अलग कार्यों की गहना से समीक्षा के बाद रिपोर्ट विभाग को क्यूआरटी के अधिकारी सौंपेंगे। उन्होंने बताया की समीक्षा की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि टीम को किसी प्रकार की त्रुटी नहीं मिलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें