ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारकिशनगंज: दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

किशनगंज: दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

किशनगंज। महिला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर कांड संख्या 21/20 के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी का सदर अस्पताल...

किशनगंज: दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,कोसीSat, 15 Aug 2020 03:52 AM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज। महिला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर कांड संख्या 21/20 के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया और शुक्रवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। बताते चलें कि गिरफ्तार आरोपी ने फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर एक नाबालिग लड़की के साथ दोस्ती की थी और प्यार का झांसा देने लगा। नाबालिग पीड़िता भी जल्द उसके के झांसे में आ गई। विगत दिनों मुख्य आरोपित ने पीडिता को धोखे में रखकर शहर में अपने एक नाबालिग दोस्त के घर बुलाया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने चुपके से घटना का वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। जिससे भयभीत होकर पीड़िता ने अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने की चेष्टा की। घटना के बाद पीड़िता के लिखित शिकायत पर महिला थााामें कांड संंख्या 21/20 दर्ज कर पुुलिस मामले की जांच मेंं जुट गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें