ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारगरीबों और जन-जन के नेता थे कर्पूरी ठाकुर

गरीबों और जन-जन के नेता थे कर्पूरी ठाकुर

गरीबों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सोमवार को राजद कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला परिसर में मनाया। राजद जिलाध्यक्ष सरवर आलम की अध्यक्षता में...

गरीबों और जन-जन के नेता थे कर्पूरी ठाकुर
हिन्दुस्तान टीम,कोसीMon, 24 Jan 2022 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज | हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

गरीबों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सोमवार को राजद कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला परिसर में मनाया। राजद जिलाध्यक्ष सरवर आलम की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी बाबू गरीबों के मसीहा थे। वे आजीवन गरीबों की लड़ाई लड़ते रहे। इनके पदचिन्हों पर चलकर देश व समाज की बेहतरी के लिए कार्य करना सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वरिष्ठ राजद नेता उस्मान गनी ने कहा कि कर्पूरी जी सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों पर चलकर ही देश को विकास व धर्मनिरपेक्षता के पथ पर अग्रसर किया जा सकता है। नगर अध्यक्ष साजिद हुसैन उर्फ मिस्टर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर महान नेता थे। मौके पर मसकुर आलम, राजू, मो.सद्दाम, मो. शहनवाज आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें