कालपीर पंचायत की मुखिया कंचन दास हैं बीए ऑनर्स
टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढागाछ प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सफल उम्मीदवार अब...

टेढ़ागाछ। एक संवाददाता
टेढागाछ प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सफल उम्मीदवार अब अपने पंचायत के विकास के लिए सजग दिख रहे हैं। सबसे ज्यादा हलचल प्रमुख, उप प्रमुख और उप मुखिया की देखी जा रही है। प्रखंड के कई ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्होंने मुखिया पद पर पहली बार में ही सफलता हासिल की है। सभी मुखिया में सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी मुखिया की बात की जाए तो वह कालपीर पंचायत की मुखिया कंचन दास है। कंचन दास बीएस (आनर्स) की डिग्री ले चुकी हैं, उनकी आयु केवल 28 वर्ष है। खनियाबाद की सबसे कम उम्र की केवल 24 साल की मुखिया बीवी मेहजबी हैं जिनकी शैक्षणिक योग्यता दसवी है। बैगना के मुखिया महमूद आलम जिनकी आयु 53 वर्ष है उनकी शैक्षणिक योग्यता नन मैट्रिक है। हवाकोल के मुखिया विश्ेश्वर प्रसाद साह जिनकी उम्र 40 वर्ष है उनकी शैक्षणिक योग्यता 10वी तक है। झुनकी मुशहरा की मुखिया महजरुन जिनकी आयु 45 वर्ष है वे भी नन मैट्रिक हैं। बात करंे धवैली पंचायत की तो वहां के मुखिया उमेश कुमार यादव है जिनकी शैक्षणिक योग्यता मध्यमा है और उनकी उम्र 44 वर्ष है। चिल्हनिया पंचायत के मुखिया जिनकी आयु 35 वर्ष है । इनकी शैक्षणिक योग्यता नन मैट्रिक है। वहीं भोरहा पंचायत के मुखिया अबु बकर जिनकी आयु 62 वर्ष है जिनकी शैक्षणिक योग्यता नन मैट्रिक है। झाला के मुखिया अरुण कुमार यादव है जिनकी आयु 46 वर्ष है। उनकी योग्यता इंटरमीडिएट है और अब बात करें मटियारी पंचायत की तो वहां की मुखिया शबाना प्रवीण है जिनकी शैक्षणिक योग्यता नन मैट्रिक की है और उनकी उम्र 30 वर्ष है। डाकपोखर पंचायत की मुखिया भगो देवी है जो नन मैट्रिक है उनकी आयु 52 वर्ष है।
