ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारप्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित दी जानकारी

प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित दी जानकारी

ठाकुरगंज, एक संवाददाता। शनिवार को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय प्राकृतिक...

प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित दी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,कोसीSun, 22 May 2022 12:01 AM
ऐप पर पढ़ें

ठाकुरगंज, एक संवाददाता। शनिवार को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के तत्वावधान में एक स्कूल के प्रांगण में शारीरिक प्रतिरक्षा को बढ़ाने देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। समाधान कायाकल्प केन्द्र, पिपरीथान (ठाकुरगंज ) के निदेशक व प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. मंडेला सरजू एवं डॉ नीलम सरजू ने कार्यशाला में मौजुद स्कूल के बच्चें व शिक्षक को प्राकृतिक चिकित्सा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

डॉ मंडेला सरजू ने बताया कि राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के द्वारा प्रत्येक महीने के तीसरे शनिवार को नेचुरोपैथी पर एक मासिक कार्यशाला का आयोजित किया जाता है। इस दौरान उन्होंने पंचतत्वों के माध्यम से रोगों की चिकित्सा व उपचार की सहज विधि से योग व प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा स्वस्थ बने रहने का सूत्र बताया। उन्होंने शारीरिक प्रतिरक्षा को बढ़ाने के लिए अपने जीवन शैली में प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाने के लिए विशेष मार्गदर्शन भी दिया।प्राकृतिक चिकित्सा उपचार की एक प्राचीन गैर-आक्रामक तर्कसंगत प्रणाली है। जो शरीर के आत्म-उपचार क्षमता, जीवन शक्ति और विषाक्तता के सिद्धांत के आधार पर प्राकृतिक तत्वों का प्रयोग करती है। इसके अलावा नेचुरोपैथी कई उपचारों को अपनाती है जिसमें जड़ी-बूटियां, मालिश, व्यायाम और पोषण संबंधी परामर्श शामिल हैं। नेचुरोपैथी के अंतर्गत आने वाले कुछ लोकप्रिय थेरेपी हैं- मड थेरेपी, मैनिपुलेटिव थेरेपी, इलेक्ट्रोथेरेपी, एक्यूपंक्चर, हाइड्रोथेरेपी, कीमोथेरेपी, फिजियोथेरेपी, व्यायाम, योग थेरेपी और चुंबकीय थेरेपी।

डॉ नीलम सरजू ने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी ऐसे कार्यशाला आयोजित करता है । जो विशुद्ध रूप से आम जनता के लिए विभिन्न बीमारियों की प्रक्रिया को प्रदर्शित करने पर आधारित है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें