ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारजागरूक होंगे तो भूजल के स्तर को गिरने से रोका जा सकेगा

जागरूक होंगे तो भूजल के स्तर को गिरने से रोका जा सकेगा

किशनगंज। संवाददाता शिक्षा विभाग के द्वारा जिले के स्कूलों में मंगलवार को जल जीवन...

जागरूक होंगे तो भूजल के स्तर को गिरने से रोका जा सकेगा
हिन्दुस्तान टीम,कोसीWed, 04 Aug 2021 04:40 AM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज। संवाददाता

शिक्षा विभाग के द्वारा जिले के स्कूलों में मंगलवार को जल जीवन हरियाली दिवस मनाया गया। जिसमें जिला मुख्यालय में डुमरिया स्थित गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में जल जीवन हरियाली दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में डीडीसी मनन राम, डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व शिक्षक व बारहवीं की छात्राएं शामिल हुई। कार्यशाला का मुख्य विषय भवनों में छत वर्षा जल संचयन की संरचना का निर्धारण करना था। कार्यशाला में डीडीसी मनन राम ने कहा कि 2019 में भारत सरकार के द्वारा जल संचय अभियान चलाया गया था। इसके तहत बिहार सहित पूरे देश में सर्वे किया गया था। जिसमे यह सर्वे किया गया था कि शहर से लेकर प्रखंडो में कौन कौन से स्थान हैं जहां भूजल नीचे चला गया था। अगर आप जागरूक होंगे तो भूजल के स्तर को गिरने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक जल कृषि क्षेत्र मेें इस्तेमाल होता है। गावों में वर्षा जल संचयन के द्वारा ज्यादा से ज्यादा पानी एकत्र किया जा सकता है। इसके कृषक वर्ग लाभन्वित होगा।

डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में जल जीवन हरियाली दिवस मनाया गया है। जिसमें मुख्यालय स्तर पर गर्ल्स हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। उन्होने कहा कि हमारे जीवन में जल महत्वपूर्ण हैं। जल है तो हम हैं। पानी की बचत पर्यावरण को संरक्षित करने में लाभदायक हो सकती है। जल को बचाने के लिए जल संचयन व उसका उचित प्रबंधन आवश्यक है। आज के समय की मांग है कि हम सभी को वर्तमान व भावी पीढ़ियों के लिए जल सरंक्षण व उसका उचित प्रबंधन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगस्त माह में पृथ्वी दिवस मनाया जायेगा। जिसमें विद्यालयों में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जायेगा। मंच संचालन शिक्षिका गुडडी कुमारी कर रही थी। इस अवसर पर डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान अखिलेश शर्मा, गर्ल्स हाई स्कूल प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनिता कुमारी, शिक्षक विजय कुमार, कुंदन कुमार, सुनिति कुमारी, बिंदु शर्मा, इंटर हाई स्कूल के शिक्षक सुशील कुमार, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद थे।

फोटो 3 अगस्त केगंज 18 : गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद डीडीसी, डीईओ व अन्य

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें