जिले सहित सीमांचल का इलाका शीतलहर की चपेट में है। कोल्ड वेब से निजात नहीं मिल पा रही है। आनेवाले दिनों में और भी ठंड बढ़ सकती है। पारा निचले स्तर पर रहने से ठिठुरन व गलन भी बढ़ गया है। शनिवार से लेकर अगले चार दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट रहने की संभावना है। जिससे ठंड का कहर भी बढ़ेगा।
शुक्रवार को किशनगंज का अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार की सुबह भी शहर कोहरा की चादर में लिपटा रहा। सुबह से लेकर दिन भर आकाश में बादल छाये रहने व सर्द हवा के चलते ठिठुरन व गलन बढ़ गया था। सुबह से लोगों को सूर्य के दर्शन भी नहीं हुए।