ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारदहेज नहीं देने पर पति ने पत्नी को घर से निकाला

दहेज नहीं देने पर पति ने पत्नी को घर से निकाला

दिघलबैंक थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी पदमपुर की विवाहिता को पति व ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पीड़िता न्याय के लिए शुक्रवार को महिला थाना पहुंची। पीड़िता के बयान पर महिला थाने...

दहेज नहीं देने पर पति ने पत्नी को घर से निकाला
हिन्दुस्तान टीम,कोसीSat, 28 Jul 2018 12:18 AM
ऐप पर पढ़ें

दिघलबैंक थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी पदमपुर की विवाहिता को पति व ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पीड़िता न्याय के लिए शुक्रवार को महिला थाना पहुंची। पीड़िता के बयान पर महिला थाने में पति अब्दुल हकीम व ससुराल वाले के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है। प्राथमिकी कांड संख्या 45/18 के तहत दर्ज करवायी गई है।

महिला ने थाने में दिये गये बयान में बताया है कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व ठाकुरगंज प्रखंड के जिरनगाछ निवासी अब्दुल हकीम उर्फ मिस्टर से हुई थी। शादी के एक वर्ष तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन कुछ दिनों बाद पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज के रूप में एक लाख रूपये की मांग की गई। दहेज नहीं देने पर आरोपी पति ने पीड़िता को दुसरी शादी की धमकी देने लगा।

पति और ससुराल वालो ने महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ग्यारह माह से अपने मायके में रह रही है। इधर आरोपी अब्दुल हकीम ने दूसरी शादी रचा ली। पीड़िता जब 24 जुलाई को अपनी मां के साथ ठाकुरगंज स्थित ससुराल पहुंची तब पति के दुसरी शादी रचा लेने की जानकारी मिली।

ससुराल पहुंचने पर आरोपी पति ने पीड़िता व उसकी मां के साथ मारपीट भी की। महिला थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गई है। महिला को जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें