ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार140 करोड़ से एनएच-31 पर बनेगा फ्लाईओवर

140 करोड़ से एनएच-31 पर बनेगा फ्लाईओवर

140 करोड़ रूपये की लागत से शहर में जल्द बनेगा टू लेन फ्लाई ओवर ब्रीज। किशनगंज रेलवे स्टेशन के बहारी गेट के सामने से गुमटी नंबर 305 फरिंगगोला के पास फ्लाई ओवर खत्म होगी। 3180 मीटर लंबाई का यह फ्लाई ओवर...

140 करोड़ से एनएच-31 पर बनेगा फ्लाईओवर
हिन्दुस्तान टीम,कोसीThu, 14 Jun 2018 01:17 AM
ऐप पर पढ़ें

140 करोड़ रूपये की लागत से शहर में जल्द बनेगा टू लेन फ्लाई ओवर ब्रीज। किशनगंज रेलवे स्टेशन के बहारी गेट के सामने से गुमटी नंबर 305 फरिंगगोला के पास फ्लाई ओवर खत्म होगी। 3180 मीटर लंबाई का यह फ्लाई ओवर ब्रीज का निर्माण कराया जायेगा। निर्माण कार्य की अवधि भी तय कर ली गई है।

फ्लाई ओवर निर्माण का शुरूआत अगस्त 2018 में शुरू हो जाएगा और 24 माह के अंदर बनकर तैयार हो जायेगा। फ्लाई ओवर ब्रीज की चौड़ाई साढ़े सात मीटर कैरेज वेज में होगी। बुधवार को फ्लाई ओवर ब्रीज के निर्माण कार्य के निरीक्षण के लिए भागलपुर से सीनियर ब्रीज इंजीनियर और पूर्णिया से एनएचआई के मैनेजर प्रमोद कुमार महतो अपनी टीम के साथ किशनगंज पहुंचे थे।

टीम ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और पुल की लंबाई की जानकारी ली। टीम ने रेलवे स्टेशन से फरिंगगोला तक स्थल निरीक्षण किया। 114 स्पेन से फ्लाई ओवर ब्रीज का होगा निर्माण। पुल की उंचाई पूर्व के बने फ्लाई ओवर से एक मीटर उंची होगी। ब्रीज के नीचे सर्विस रोड भी बनाया जायेगा। जिसमे लोकल गाड़ियों का परिचालन होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें