ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहाररंगदारी का मामला दर्ज,एक गिरफ्तार

रंगदारी का मामला दर्ज,एक गिरफ्तार

रंगदारी मांगने के आरोप में गलगालिया थाने में चार लोगों को अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया गया है। जिसमें एक की गिरफ्तारी भी हुई है। बाकी तीनों अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।...

रंगदारी का मामला दर्ज,एक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,कोसीFri, 06 Jul 2018 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

रंगदारी मांगने के आरोप में गलगालिया थाने में चार लोगों को अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया गया है। जिसमें एक की गिरफ्तारी भी हुई है। बाकी तीनों अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। इसमें कुछ अज्ञात भी शामिल है। जिसकी पुलिस पड़ताल कर रही है। घटना के संबंध में गलगालिया थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार की रात बन्दरबारी के समीप दो ओवरलोड ट्रक से कुछ लोग ट्रक को रोककर रंगदारी मांग रहे थे।

इस क्रम में चालक के साथ मारपीट कर उसका रुपया भी छीन लिया गया। इसी दौरान इस बात की सूचना किसी राहगीरों ने गलगालिया थाना को दे दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। इतने में अंधेरे का फायदा उठा कर और लोग तो भाग गए। लेकिन एक व्यक्ति प्रभु सिंह जो शराब के नशे में धुत था जो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस बात की लिखित शिकायत ट्रक ड्राइवर बेगूसराय निवासी गोपाल सहनी द्वारा दिये जाने पर गलगलिया थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में गलगालिया थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक के आवेदन पर चार लोगों को अभियुक्त बनाते हुए कई अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चार नामित अभियुक्तों में एक की गिरफ्तारी हो गई है। बाकि लोगों को भी गिरफ्तार किया जायेगा। शराब पीने के आरोप में जेल भेजे गए प्रभु सिंह को रंगदारी मांगने के आरोप में भी रिमांड पर लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें