ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारजिले में शांतिपूर्ण माहौल में मनी होली का त्योहार

जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मनी होली का त्योहार

जिले में गुरुवार को रंगो का त्योहार होली हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। जिला मुख्यालय के साथ सभी प्रखंडों में भी होली हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। गुरुवार को होली...

जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मनी होली का त्योहार
हिन्दुस्तान टीम,कोसीFri, 22 Mar 2019 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में गुरुवार को रंगो का त्योहार होली हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। जिला मुख्यालय के साथ सभी प्रखंडों में भी होली हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। गुरुवार को होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से शहर के सड़कों पर होली के माहौल बन चुके थे। सुबह से होली के गीत शहर के विभिन्न मुहल्ले से आने लगी थी। शुरुआती दौर में सड़कों पर कम लोग नजर आये इसके कुछ घंटे बाद माहौल पूरी तरह होली सा बन गया। हर लोग रंग, गुलाल व अबीर से सराबोर दिखे। सबके चेहरे रंगीन सा दिखा।

किसी के गाल पर लाल तो किसी के गाल पर पीला तो किसी के चेहरे पंचरंगी अबीर लगा दिखा। यह सिलसिला सुबह 7 बजे से शुरु हो चुका था और दोपहर के 3 बजे तक एक दूसरे को रंग, अबीर व गुलाल लगाने का सिलसिला जारी रहा। इस बीच स्वादिष्ट व्यंजन का भी लुफ्त लोग उठाते रहे और फागन के गीत पर लोग ठुमके लगाते दिखे। कहीं दो चार के गु्रप तो कहीं दर्जनों युवाओं की टोली झूमते गाते व एक दूसरे को गुलाल लगाते दिख रहे थे।

शहर के गांधी चौक, अस्पताल रोड, नेमचंद रोड, भगतटोली रोड, फल चौक, सौदागर पट्टी, लोहारपट्टी, महावीर मार्ग, मोतीबाग, धर्मशाला रोड, धरमगंज, पूरबपाली, दिलावरगंज, डुमरिया, डुमरिया भट्टा, रुईधासा, खगड़ा, लाईन, उत्तरपाली, पश्चिमपाली, सुभाषपल्ली, हवाईअड्डा,

ढ़ेकसरा, फरींगगरोला आदि जगहों पर होली के रंग रमे दिखे लोग। वहीं होली को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह दिखा। मोहल्ले के बच्चे सड़कों पर आकर हाथों में पिचकारी लिये राहगीरों को होली का रंग दे रहे थे। कहीं बच्चे हाथों में बैलून में रंग भरे लोगों पर प्रहार कर रहे थे। इस बीच बच्चों ने इस तरह से रंग डालकर होली का जमकर

आंनद उठाया।

वहीं दिगंबर जैन भवन में समीप पाट गोला में मारवाड़ी युवा मंच की ओर फुहारा लगाया गया था। होली त्योहार के व्यापक इंतजाम किये गये थे। दिनभर लोग फुहारों के बीच रंग लगाकर होली मनाया और कई व्यंजन के लुफ्त उठाये। वहीं चार बजे के बाद अपने से बड़ों के पैर पर अबीर देकर आशीर्वाद लिया। वहीं बड़े बजुर्गों ने अपने से छोटे के माथे पर अबीर का तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान गले मिलकर होली की बधाई देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इसके पहले शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित सभी मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना की व देवी देवताओं को अबीर अर्पित किया।

इसके बाद पूष्प की होली खेली गई। होली में राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिली। चंग के साथ जमकर फागन गीत पर लोग झूमते व गाते नजर आये। चंग का कार्यक्रम पिछले 10 दिनों से शहर में जारी था, जो गुरुवार को होली के साथ संपन्न हुआ। बुधवार की रात शहर में कई जगहों पर होलिका दहन का आयोजन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें