ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारकिसानों को मृदा कार्ड के महत्व की दी जानकारी

किसानों को मृदा कार्ड के महत्व की दी जानकारी

विश्व मृदा दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को मृदा कार्ड के महत्व की जानकारी दी गयी। साथ ही दर्जनों किसानों के बीच मृदा...

किसानों को मृदा कार्ड के महत्व की दी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,कोसीSun, 05 Dec 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज | हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

विश्व मृदा दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को मृदा कार्ड के महत्व की जानकारी दी गयी। साथ ही दर्जनों किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना निदेशक आत्मा डा. के के प्रसाद, जिला गव्य विकास पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, एनजीओ के अर्हम, कृषि वैज्ञानिक डा. नीरज प्रकाश, डा. हेमंत कुमार सिंह, मो. मिराज द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

मो. मिराज के संचालन में चले कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मिट्टी को प्रदूषित होने से बचाने एवं पर्यावरण की सुरक्षा की दृष्टि से मृदा स्वास्थ्य कार्ड का होना जरुरी है। मिट्टी में किन पोषक व जैविक तत्वों की कमी है। इसकी जानकारी मृदा कार्ड से मिलती है। इसका उपचार कर किसान खेतों की मिट्टी को स्वस्थ रख सकते हैं। इस अवसर पर किसानों के साथ-साथ छात्र भी उपस्थित थे। छात्रों ने भी अपने मिट्टी को स्वस्थ रखने के संबंध में मंतव्य किसानों के साथ साझा किये। वैज्ञानिक डा. हेमंत कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें