ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारजनता दरबार में दो दर्जन से ज्यादा मामलों का निष्पादन

जनता दरबार में दो दर्जन से ज्यादा मामलों का निष्पादन

जमीनी विवाद के निपटारे के लिये जिले के सभी थाना में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। अलग थाना क्षेत्रों में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादी जमीन...

जनता दरबार में दो दर्जन से ज्यादा मामलों का निष्पादन
हिन्दुस्तान टीम,कोसीSun, 05 Dec 2021 04:00 AM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज | संवाददाता

जमीनी विवाद के निपटारे के लिये जिले के सभी थाना में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। अलग थाना क्षेत्रों में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। डीएम आदित्य प्रकाश व एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर सभी थानों में लगाये गए जनता दरबार में दो दर्जन से ज्यादा मामलों का निपटारा किया गया। जिसमें कुछ मामलों में सुनवाई की अगली तिथि दी गई। सदर थाना में भी जनता दरबार लगाया गया। सीओ समीर कुमार व सदर थानाध्यक्ष एसके हिमांशु की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में सदर थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं के लेकर पहुंचे। जिसमें सात मामलों में आवेदन पड़े। चार मामलों का निपटारा मौके पर किया गया। तीन मामले में पर्याप्त साक्ष्य नहीं देने के कारण मामले में सुनवाई की अगली तिथि अगले शनिवार को दी गई। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। मौके पर उपस्थित सीओ और सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी बारी बारी से लोगों व समस्याओं से अवगत हुये और दस्तावेजों की जांच की। बता दें कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार एसपी कुमार आशीष ने छोटे मोटे जमीनी विवाद के निपटारे के लिए प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में सीओ और थानाध्यक्ष की उपस्थिति में जनता दरबार के आयोजित करने का निर्देश दिया है। एसपी कुमार आशीष ने कहा कि जमीनी विवाद का मामला थाने में लगाये जाने वाले जनता दरबार मे सुलझाया जा सकता है। इसमें दोनों पक्षों को बुलाया जाता है। एसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्षों को थाना में जनता दरबार लगाए जाने का निर्देश दिया गया था। प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें