ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारजिले में सादगी से मनाया गया ईद का पर्व

जिले में सादगी से मनाया गया ईद का पर्व

किशनगंज। एक संवाददाता शुक्रवार को शहर सहित जिले में ईद का पर्व सादगी से

जिले में सादगी से मनाया गया ईद का पर्व
हिन्दुस्तान टीम,कोसीFri, 14 May 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज। एक संवाददाता

शुक्रवार को शहर सहित जिले में ईद का पर्व सादगी से मनाया गया। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप व लॉकडाउन को लेकर मुस्लिम अकीदतमंदों ने अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा की व सादगी से पर्व को घर में रहकर ही मनाया। कहीं कोई भीड़ नहीं लगी। लोगों ने बड़ी सावधानी से सराकर द्वारा दिये गाइडलाइन को पालन किया। ईद पर्व होने के बावजूद भी शहर की सड़कें वीरान रही। लोग घरों में ही ईद का पर्व मनाया तथा सोशल मीडिया व मोबाइल से एक दूसरे को ईद की बधाई दी। ईद के नमाज के दौरान मुल्क में शांति, अमन व भाईचारे व कोरोना बीमारी देश व दुनिया से जल्द खत्म हो इसके लिए दुआ की। लोगो ने अपने घरों में ईद पर्व पर बनाए गए सेवई व अन्य लजीज व्यंजन का जमकर लुत्फ उठाया।

टेढ़ागाछ से सं.सू. केअनुसार लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शुक्रवार को ईद का त्यौहार मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों तथा अपने-अपने घरों में मुस्लिम धर्मावलंबियों के लोगों ने शुक्रवार की सुबह सामाजिक दूरी बनाते हुए ईद की नमाज अदा की और एक दूसरों को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के लोगों के बीच आपसी भाईचारा व प्रेम का माहौल बना रहा। ईद की नमाज अदा करने के साथ ही हर्षोल्लास के साथ त्यौहार सम्पन हो गया। बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने बताया लॉक डाउन का पालन करते हुए क्षेत्र में ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें