ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारपर्व के दौरान नहीं दें किसी भी अफवाह पर ध्यान

पर्व के दौरान नहीं दें किसी भी अफवाह पर ध्यान

किशनगंज जिला आपसी सौहार्द व भाईचारगी के लिए देश व दुनिया में जाना जाता रहा है। पूर्वजों की यह विरासत को लोग संभालते आए हैं और आगे भी संभालेंगे। कुछ असामाजिक तत्वों के कारण कभी-कभी घटना घट जाती है।...

पर्व के दौरान नहीं दें किसी भी अफवाह पर ध्यान
हिन्दुस्तान टीम,कोसीSun, 19 Aug 2018 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज जिला आपसी सौहार्द व भाईचारगी के लिए देश व दुनिया में जाना जाता रहा है। पूर्वजों की यह विरासत को लोग संभालते आए हैं और आगे भी संभालेंगे। कुछ असामाजिक तत्वों के कारण कभी-कभी घटना घट जाती है। ऐेसे लोग किसी भी जाति या धर्म के नहीं होते हैं। रविवार को आदर्श थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में विधान पार्षद डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल बोल रहे थे। विधान पार्षद डॉ. जायसवाल ने लोगों से बकरीद पर्व को शांति पूर्ण माहौल में मनाये जाने की अपील की।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि कानून के हाथ मजबूत होते हैं। गलत करने वाले को कानून कभी माफ नहीं करता है। डीएम महेन्द्र कुमार ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। अफवाह फैलाने वाले किसी के नहीं होते है। पर्व को मिलजुलकर शांतिपूर्ण माहौल में मनाये। एसपी कुमार आशीष लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद के बाद अवशेष को जमीन में गाड़ दें। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले पर कार्रवाई की जायेगी।

ऐसे कोई वीडियो अपलोड नहीं करें जिससे लोगों को परेशानी हो। पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। शहर व मस्जिदों में साफ-सफाई की व्यवस्था की जायेगी। असामाजिक तत्वों को चिन्हीत किया जा रहा है। विधायक डॉ. जावेद आजाद ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाये। पूर्व विधायक सिकंदर सिंह ने कहा कि हम सभी कई वर्षो से पर्व को मिलजुलकर पर्व मनाते हैं। आगे भी मनायेंगे।

बैठक में एसडीएम फिरोज अख्तर, एसडीपीओ डॉ. अखिलेश कुमार, थानाध्यक्ष आफताब अहमद, नगर परिषद के उपाध्यक्ष जमशेद आलम, लोजपा जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद मो. कलीमुद्दीन, वार्ड पार्षद मनीष जालान, जाहिदुर रहमान, राजद नेता उस्मान गनी, जदयू के वरीय नेता बुलंद अख्तर हासमी, लख्खा सिंह, रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा, वार्ड पार्षद पंकज साहा मानू, अब्दुल्ला, श्मशुजमा उर्फ पप्पू, वाहिद आलम अंसारी, साहबुल, अब्दुस सुब्हान, अधिवक्ता इन्द्रदेव पासवान, युवा जिलाध्यक्ष सरफराज खान, इमाम अली चिंटू, मनोज मजूमदार, अरूण साहा, युवा नेता आदर्श कुमार साह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें