किशनगंज। एक संवाददाता
जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह दिगंबर जैन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष भागचंद जैन का गुरुवार की देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उनके परिजनों, शुभचिंतकों, समाज एवं पार्टी के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शुक्रवार की सुबह उनके बकाली बस्ती आवास पर उनका अन्तिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। सभी लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें नेक दिल इंसान बताया और कहा कि पार्टी एवं समाज में उनकी कमी हमेशा खलेगी। स्व भागचंद जैन पार्टी के साथ समाजिक कार्यों में भी अपने बेहतर कार्य के लिए जाने जाते थे। एमएमसी के अध्यक्ष के पद पर रहते हुए भी उन्होंने अपने कर्तव्य का बखुबी निर्वहन करने का काम की है। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र सहित भरापुरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके निधन पर विधानपार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, पूर्व विधायक मुजाहिद आलम, पूर्व विधायक नौशाद आलम, नप के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, बिहार नेपाल तेरापंथ सभा के अध्यक्ष डॉ राजकरण दफ्तरी, जदयू जिलाध्यक्ष प्रो बुलंद अख्तर हाशमी, प्रहलाद सरकार, फिरोज अंजुम, एमएमसी अध्यक्ष प्रमोद बैद, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बजरंग लाल पारीख, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष गोविंद बिहानी, कमल कोठारी, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ललित मित्तल, श्रवण सिंघल, सुशील शर्मा लाला, राकेश जैन, सुरेश जैन, मोहित बैद, जीतू जैन, मुकुंद शर्मा, किशोर शर्मा आदी लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। जदयू जिलाध्यक्ष प्रो बुलंद अख्तर हाशमी ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी में वे समर्पण एवं कर्मठता के साथ काम के लिए जाने जाते थे। बहुत ही सक्रिय रहते थे। उनकी कमी पार्टी को हमेशा खलेगी।