ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार किशनगंज: अबतक नौ बार जीती है कांग्रेस

किशनगंज: अबतक नौ बार जीती है कांग्रेस

किशनगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. जावेद आजाद की जीत को कांग्रेस की परंपरागत सीट पर जीत को जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब तक कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नौ बार और गैर...


किशनगंज: अबतक नौ बार जीती है कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,कोसीSat, 25 May 2019 12:57 AM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. जावेद आजाद की जीत को कांग्रेस की परंपरागत सीट पर जीत को जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब तक कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नौ बार और गैर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सात बार यहां से जीत दर्ज करने में सफल हुये हैं।

किशनगंज संददीय क्षेत्र बिहार-बंगाल बंटवारा के बाद वर्ष 1957 में अस्तित्व में आया किशनगंज संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित होनेवाले सांसदों में वर्ष 1957 और 1962 लगातार दो बार कांग्रेस पार्टी के मो. ताहीर पहले और दूसरे कांग्रेसी सांसद के तौर पर यहां से जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। वर्ष 1971,1980,1984 में कांग्रेस पार्टी के जामिलुर रहमान तीन बार जीत दर्ज किये थे। वर्ष 1989 में वरिष्ठ पत्रकार एम जे अकबर की जीत के लगभग बीस वर्ष बाद वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में मौलाना असरारुल हक कांग्रेस पार्टी के सांसद बनकर वर्ष 2014 में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने में सफल रहे थे।

मगर लोकसभा आम निर्वाचन 2019 से लगभग छह माह पहले सांसद मौलाना असरारुल हक की असामयिक निधन हो जाने के बाद लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की टिकट लेने के लिए कई दावेदार हो गये आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने विधायक डॉ. जावेद आजाद को किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें