ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारसीएम ने पीजीआरओ को किया सम्मानित

सीएम ने पीजीआरओ को किया सम्मानित

मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने पटना में किशनगंज के पीजीआरओ यशपति मिश्र को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे। बतातें चलें कि राज्य में गरीबों को...

सीएम ने पीजीआरओ को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,कोसीWed, 06 Jun 2018 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने पटना में किशनगंज के पीजीआरओ यशपति मिश्र को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे। बतातें चलें कि राज्य में गरीबों को न्याय समय से मिले इस उद्देश्य से सीएम नीतीश कुमार ने हर जिले में 5 जून 2016 को लोक शिकायत निवारण केंद्र की स्थापना किया था।

आज हर जिले में यह केंद्र गरीबों को ससमय न्याय दिलाने में एक नई इबारत लिखने में सफल रहा है। 2016 - 2017 में सूबे में बेहतर कार्य कर न्याय दिलाने के मामले में किशनगंज जिला को प्रथम व द्वितीय स्थान मिला था। केंद्र के 2 साल पूरा होने पर एक नई इबारत लिखने में सफल रहा है। इस केंद्र से लोगों को न्याय मिल रहा है। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में 2 साल में कुल 1252 मामले आये थे जिसमें से अब तक 1195 मामलों का निष्पादन कर दिया गया है।

जबकि 52 मामले में सुनवाई चल रही है। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में अब तक 2590 मामले आयें जिसमें 2369 मामले का निष्पादन कर दिया गया है बचे हुए 211 मामले में सुनवाई चल रही है। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी यशपति मिश्र कहा कि कई अहम मामलों में पीड़ित परिवार को न्याय मिली है। उन्होंने कहा कि इसी तरह आगे भी लोगों को न्याया दिलाता रहूंगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें