ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारखेती से पहले जरूर कराएं मिट्टी की जांच

खेती से पहले जरूर कराएं मिट्टी की जांच

मंगलवार को पोठिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में रबी महाअभियान सह रबी महोत्सव का आयोजन कृषि प्रखंड पदाधिकारी राम कुमार पासवान के नेतृत्व में किया गया। जिसके तहत किसानो को कार्यशाला सहित कृषि...

खेती से पहले जरूर कराएं मिट्टी की जांच
हिन्दुस्तान टीम,कोसीTue, 17 Oct 2017 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार को पोठिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में रबी महाअभियान सह रबी महोत्सव का आयोजन कृषि प्रखंड पदाधिकारी राम कुमार पासवान के नेतृत्व में किया गया। जिसके तहत किसानो को कार्यशाला सहित कृषि वैज्ञानिक ने किसानो को प्रशिक्षित भी किया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड बीडीओ संदीप कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजमल, उपप्रमुख बाबूल, जिला पार्षद सदस्य प्रतिनिधि मो. इमरान, मुखिया तबाब ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इससे पहले कृषि वैज्ञानिक डॉ. ने उपस्थित दर्जनो किसानो को बीज बोआई के पूर्व बीजोपचार करने को कहा जिससे पौघों में किसी प्रकार का रोग न हो। उन्होंने किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि किसी को किसी भी प्रकार के बीज बोआइ करने से पहले मिट्टी की जांच करा लेना आवश्यक इसलिए है कि इससे अधिक मात्रा में रसायनिक खाद्य के उपयोग करने से बचा जा सकता है। इस प्रकार यदि आधुनिक तरीके से किसान तकनिकी उपकरणों को अपनाकर खेती करते हैं तो निश्चित रुप से किसानो को कम लागत में अधिक उत्पान ओर अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है तभी जाकर किसानों के जीवन स्तर में सुधार हो सकता है। इस प्रकार प्रमुख प्रतिनिधि मो. अजमल, उपप्रमुख मो. बाबुल जिला पार्षद प्रतिनिधि मो. इमरान मुखिया तबाव, पूर्व उपप्रमुख जोगेन लाल राय आदि ने किसानों को दिये जा रहे कृषि मद में अनुदानो तथा इससे जुड़े विभिन्न योजनाओं से लाभ लेने की बात कही। आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मेराज प्रोग्राम कोडिनेट, डॉ. एम के सिंह, सहायक तकनिकी प्रबंधन शशांक नवल, ननकेश कुमार, सभी कृषि सलाहकार तथा कृषि समन्वयक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें