ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारऑटो चालक तोड़ रहे हैं यातायात नियम

ऑटो चालक तोड़ रहे हैं यातायात नियम

प्रखंड क्षेत्र में ऑटो चालकों की मनमानी से यातायात के सारे नियम दब गए हैं। नगर के मुख्य मार्ग पर ऑटो चालक किसी भी यातायात के नियमों का पालन नहीं करते है। बीच सड़क पर ही गाड़ी लगा कर भाड़ा वसूलना, गलत...

ऑटो चालक तोड़ रहे हैं यातायात नियम
हिन्दुस्तान टीम,कोसीMon, 09 Sep 2019 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड क्षेत्र में ऑटो चालकों की मनमानी से यातायात के सारे नियम दब गए हैं। नगर के मुख्य मार्ग पर ऑटो चालक किसी भी यातायात के नियमों का पालन नहीं करते है। बीच सड़क पर ही गाड़ी लगा कर भाड़ा वसूलना, गलत साइड से चलना, क्षमाता से ज्यादा यात्रियों को बिठाना, बिना लाइसेंस के ऑटो चलाना मानों इनकी नियति बन गई है।

प्रसाशन को इसकी सुध नहीं ली जा रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा विगत छ: माह से बाइक सवारों के कागजात एवं हेलमेट चेक कर बहुत हद तक दुर्घटनाओं के साथ-साथ बिना कागज पत्र के गाड़ी चलाने वालों पर लगाम लगाने का सफल प्रयास किया है। ठीक उसी तरह ऑटो चालकों के कागज पत्र के साथ लाइसेंस एवं सड़कों पर सही ढ़ंग से चलने की सलाह देने से यातायात के नियमों का पालन होगा और आये दिन हो रही ऑटो दुर्घटना में भी भारी कमी आएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें