ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारकृषि अधिकारी ने किया खाद दुकानों का निरीक्षण

कृषि अधिकारी ने किया खाद दुकानों का निरीक्षण

जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा द्वारा बहादुरगंज प्रखंड के कई उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण कर उर्वरक भंडार पंजी के आधार पर जांच की गयी। ...

कृषि अधिकारी ने किया खाद दुकानों का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,कोसीWed, 26 Jan 2022 04:00 AM
ऐप पर पढ़ें

बहादुरगंज | निज संवाददाता

जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा द्वारा बहादुरगंज प्रखंड के कई उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण कर उर्वरक भंडार पंजी के आधार पर जांच की गयी।

जानकारी के अनुसार जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा समेसर हाट स्थित उपेन्द्र खाद बीज भंडार, भागीरथ खाद बीज भंडार सहित कई खाद प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक प्रतिष्ठान में भंडारित खाद का सत्यापन पॉश मशीन व भंडार पंजी की जांच कर किया गया। जाँच में मौके पर कृषि पदाधिकारी द्वारा मौजुद ग्राहक किसानों से पुछने पर किसानों ने बताया कि खाद की बिक्री निर्धारित दर पर किया जा रहा है। किसानों ने युरिया की किल्लत की भी शिकायत कृषि पदाधिकारी से किया। जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि इसी सप्ताह यूरिया का रैक कटिहार में लग रहा है। जल्द से जल्द खाद प्रतिष्ठानों को यूरिया उपलब्ध कराकर यूरिया की किल्लत दूर कर लिया जायेगा। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र में खाद प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी डॉ नीरज कुमार भी थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें