नवनियुक्त राजद जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
राजद का जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना से किशनगंज पहुंचे राजद जिलाध्यक्ष सरवर आलम का कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद राजद जिलाध्यक्ष खगड़ा स्थित राजद कार्यालय...
राजद का जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना से किशनगंज पहुंचे राजद जिलाध्यक्ष सरवर आलम का कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद राजद जिलाध्यक्ष खगड़ा स्थित राजद कार्यालय पहुंचे।
राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक के दौरान राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जिस उम्मीद पर राजद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी कसौटी पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा। इसके साथ ही राजद मेें कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जायेगा। राजद सभी धर्मो के लोगों को साथ लेकर चलेगी। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। जिसमें शहर से लेकर प्रखंड व पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाये जाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता को लेकर अभियान चलाया जायेगा। जिसमें ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जायेगा। अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार पप्पू, युवा राजद जिलाध्यक्ष शकील अहमद हुसैन, उस्मान गनी, शाहिद आलम, वरीय राजद नेत्री आमना मंजर, अनवर, नगर युवाध्यक्ष साजिद हुसैन उर्फ मिस्टर, कौसर, रफीक आदि मौजूद थे।