ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारसेल्फी विद कैंपस अभियान चलायेगी अभाविप

सेल्फी विद कैंपस अभियान चलायेगी अभाविप

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा स्थानीय लक्ष्मीनारायण मंदिर में शनिवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री अनिल दुबे, विश्वविद्यालय संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव सहित जिले के...

सेल्फी विद कैंपस अभियान चलायेगी अभाविप
हिन्दुस्तान टीम,कोसीMon, 30 Jul 2018 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा स्थानीय लक्ष्मीनारायण मंदिर में शनिवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री अनिल दुबे, विश्वविद्यालय संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव सहित जिले के सभी प्रखंडों के विद्यार्थी परिषद् के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस बैठक में विद्यार्थी परिषद् के आगामी अभियान- सेल्फी वीथ केंपस केंपेन अभियान को लेकर मुख्य रुप से चर्चा हुई।

जिले में इस अभियान की अध्यक्षता अमन कुमार सरदार द्वारा निर्वहन किये जाने पर सहमती बनी। इस अभियान में सभी प्रखंडों के कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी जिम्मेवारी लेने को कहा गया। प्रदेश संगठन मंत्री अनिल दुबे व विश्वविद्यालय संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि सेल्फी विद कैंपस विद्यार्थी परिषद् का आगामी अभियान है। इस अभियान के अन्तर्गत जिले के सभी 10+2 स्कूलों में वैसे छात्र छात्राओं व शिक्षकों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को तलाशकर समाज एवं राष्ट्र के समक्ष लाना है।

इससे जिले का नाम देश व राज्य में गौरवान्वित हो सके। इस बैठक में जिला संयोजक रितेश यादव प्रदेश कार्यकारिणी परिषद् सदस्य नवीन गुप्ता, मोहित चौधरी,बलराम झा, छात्र संघ के अध्यक्ष अमित कुमार मंडल, छात्र संघ महासचिव अंकुश राज, छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि-निशु मोदक, वीरू चौहान, मृत्युंजय कुमार, एनजल कुमार एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें