ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारईद पर्व पर सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम

ईद पर्व पर सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम

किशनगंज। संवाददाता ईद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर जिले में...

ईद पर्व पर सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम
हिन्दुस्तान टीम,कोसीFri, 14 May 2021 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज। संवाददाता

ईद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर जिले में शुक्रवार को एहतियातन सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे। सुरक्षा को लेकर चिन्हित स्थलों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाये जाने को लेकर सुबह से ही थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती लगा रहे थे। एसपी कुमार आशीष भी लगातार कनीय पुलिस पदाधिकारियों के सम्पर्क थे। साथ ही लोगों से अपने घरों में ही पर्व मनाये जाने की अपील कर रहे थे। इधर एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी व एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी, सर्किल इंस्पेक्टर श्याम किशोर यादव, सदर थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सहित प्रशासन व पुलिस के अधिकारी 11 बजे से पूर्व ही शहर का मुआयना करते हुए व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी स्वयं लोगों से माईकिंग कर अपने घरों में ही पर्व मनाये जाने की अपील कर रहे थे। एसडीएम ने माईकिंग के जरिये लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभी कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों का एक जगह एकत्रित होना उचित नहीं है। ईद का पर्व भी मनाना है। लेकिन हम सभी अपने घरों में ही इस बार ईद पर्व मनाये। इधर एसडीएम व एसडीपीओ गांधी चौक में भी रूके और वहां से भी लोगों से अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रहे थे। ठाकुरगंज, बहादुरगंज, पोठिया, दिघलबैंक व टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्रो के ग्रामीण इलाकों में भी इधर सुरक्षा को लेकर एहतियातन पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई थी। वहां लोगों से अपने घरों में पर्व मनाये जाने की अपील की जा रही थी। वहां भी पुलिस लगातार गश्त लगा रही थी।

फोटो 14 मई केगंज 13 : शुक्रवार को ठाकुरगंज में नियमों का पालन के लिए मुस्तैद ठाकुरगंज पुलिस

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें