ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारसरक दुर्घटना में 4 घायल

सरक दुर्घटना में 4 घायल

4 घायल, 2 की हालत नाजुक

सरक दुर्घटना में 4 घायल
हिन्दुस्तान टीम,कोसीTue, 04 Aug 2020 11:32 AM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार की संध्या एन एच् 327 ई पर पावरहाउस के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने मारुति कार को आमने सामने की ठोकर मार दी। जिसपे सवार चार लोगों के अलावे दुर्घटना की चपेट में आया बाइक सवार भी बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोग कोरोना महामारी को मूकदर्शक बने हुए था। संध्या गश्त लगा रही ठाकुरगंज पुलिस का वाहन मौके पर पहुंची और घायलों को मारुति वैन से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया। इस दुर्घटना में किसी की आंखे चली गयी तो कई गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे से लेकर हॉस्पिटल तक खून से लथपथ था। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को किशनगंज रेफर कर दिया गया। जिसमें दो की हालत नाजुक है। जानकारी के अनुसार उक्त पथ पर मारुति वैन से सवार होकर सोनापुर के कालागच्छ के(चालक समेत) चार लोग पौआखाली जा रहे थे। पावरहाउस के समीप ईट लेकर अनियंत्रित तरीके से गलगलिया की तरफ जा रही एक ट्रक ने आमने सामने की ठोकर मार दिया। जैसे ही वैन ठोकर खाकर पलटी मारने लगा। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक भी घटना की चपेट में आ गया। पुलिस वैन व बाइक को थाने लायी है और दुर्घटना करने वाली ट्रक को भी तलाश रही है। ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि इस घटना में अज्ञात ट्रक के चालक पर मामला दर्ज किया जाएगा।

घायलों में चालक(अचेतावस्था में है), दूसरा पांचू, रंजीत टुडू, सुरेश व बाइक चालक पिंटू साह है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें