बिहार में कब और कैसे बनेगी नई सरकार? BJP के CM की ताजपोशी के 14 चरण समझ लीजिए

Ritesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

Bihar BJP CM Govt: बिहार में भाजपा के सीएम के नेतृत्व में सरकार का गठन 15 अप्रैल को होना लगभग तय है। भाजपा और जदयू ने विधायकों को पटना बुला लिया है। 14 चरण में समझिए मुख्यमंत्री चयन से सदन में बहुमत तक की प्रक्रिया।

बिहार में कब और कैसे बनेगी नई सरकार? BJP के CM की ताजपोशी के 14 चरण समझ लीजिए

Bihar BJP CM Government: बिहार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का एक नेता मुख्यमंत्री बनकर राज्य की बागडोर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के हाथ से ले लेगा। भाजपा और जदयू ने अपने विधायकों को पटना बुला लिया है और सबको 14 और 15 अप्रैल को पटना में बने रहने कहा है। भाजपा के काफी विधायक अभी पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचार में जुटे हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की नई सरकार के गठन की प्रक्रिया मंगलवार की सुबह मौजूदा सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे से शुरू होगी और बिहार विधानसभा में भाजपा के सीएम के द्वारा सदन में बहुमत साबित करने के बाद पूरी होगी। बिहार में नई सरकार के गठन में आगे क्या, कब और कैसे होना है, इसे 14 आसान चरणों में समझ लीजिए

1- भाजपा की अगुवाई वाली सरकार के गठन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफा से पूरी प्रक्रिया की शुरुआत होगी। नीतीश कुमार मंगलवार की सुबह 11 बजे अपने कैबिनेट की आखिरी बैठक करेगे और उसके बाद राजभवन जाकर त्यागपत्र दे देंगे। राज्यपाल अगले सीएम की शपथ तक उन्हें पद पर बने रहने कहेंगे।

Bihar BJP CM LIVE: भाजपा के मुख्यमंत्री का ऐलान कल, शिवराज की पर्ची से किसका राजपाट?

2- नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एनडीए गठबंधन के घटक दलों के विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। भाजपा, जदयू, लोजपा-आर, हम और रालोमो के विधायक अपना-अपना नेता चुनेंगे। इसमें कल होने वाला भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव सबसे अहम है, जो आगे मुख्यमंत्री बन जाएगा या जाएगी। जदयू विधायक दल के नेता के चुनाव पर भी सबकी नजर होगी, जो पद नीतीश के एमपी बनने से खाली हो रही है। जदयू किसी अपना नेता चुनता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

3- भाजपा विधायक दल के नेता को ही कल एनडीए विधायकों की संयुक्त बैठक में गठबंधन का भी नेता चुना जाएगा। यही राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनेगा या बनेगी।

Bihar BJP CM: मंत्रियों की लिस्ट बनी नहीं, सरकार बनाने की तैयारी; नए सीएम के साथ छोटा कैबिनेट?

4- नीतीश कुमार की जगह पर चुना जाने वाला एनडीए गठबंधन का नया नेता इसके बाद राजभवन जाकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेगा या करेगी। साथ में विधायकों के समर्थन की सूची भी राज्यपाल को सौंपी जाएगी, जिसमें बहुमत का दावा हो।

5- राजभवन एनडीए गठबंधन के दो तिहाई बहुमत को देखते हुए भाजपा के नेता को सरकार बनाने का न्योता देंगे और शपथ ग्रहण समारोह के लिए जगह और समय की सूचना देकर आमंत्रित करेंगे।

6- एनडीए विधायक दल के नेता अपने साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची राजभवन को भेज देंगे।

7- राजभवन मंत्रियों की सूची में शामिल नेताओं को फोन करके शपथ ग्रहण के लिए बुलाएगा, जिन्हें 15 अप्रैल को सीएम के साथ शपथ लेनी है।

विधायक दल का नेता बदलेगा या आ गई सम्राट चौधरी की बारी, बिहार में कब से BJP की पारी?

8- राजभवन द्वारा निर्धारित समय और जगह पर नए मुख्यमंत्री के साथ नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। चर्चा है कि 15 अप्रैल को पटना के लोक भवन में शपथ होगी। सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम और कुछ मंत्री पहली किस्त में शपथ ले सकते हैं, जिसमें सभी घटक दलों का प्रतिनिधित्व बना रहेगा।

9- शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल नए मंत्रियों के बीच विभाग और काम का बंटवारा करके अधिसूचना जारी कर देंगे।

10- विभाग आवंटन के बाद संबंधित मंत्री अपने-अपने मंत्रालयों में जाकर कामकाज संभालेंगे।

11- भाजपा के मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट की पहली बैठक बुलाएंगे, जिसमें विधानसभा सत्र बुलाने की तारीख तय होगी। मंत्रिमंडल की सिफारिश राज्यपाल को भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री तो वही बनेगा जिसको..., विजय चौधरी ने सम्राट-नीतीश मुलाकात पर भी रखी बात

12- सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल विधानसभा का सत्र बुलाएंगे।

13. विधानसभा में अगर स्पीकर का पद जदयू को मिलना होगा तो नए विधानसभा अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। अगर नहीं तो भाजपा के मौजूदा स्पीकर प्रेम कुमार सदन चलाएंगे।

14. विधानसभा में भाजपा के मुख्यमंत्री विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे, जिस पर बहस के बाद वोटिंग होगी। सदन में बहुमत साबित करने के साथ सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।