
Chhath Puja: इस मोबाइल ऐप पर मिलेगी पटना के घाटों की जानकारी, गूगल प्ले स्टोर से कर लें डाउनलोड
Chhath Puja 2025: ऐप पर घाट एवं पार्किंग स्थल की जानकारी, पार्किंग स्थल एवं घाट तक जीपीएस नेविगेशन की सुविधा, ख़तरनाक तथा अनुपयोगी घाटों की सूची, तालाबों की सूची, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर, शिकायत-सुझाव इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
Chhath Puja 2025: छठ महापर्व, 2025 के अवसर पर छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक वेबसाइट और मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया गया। रविवार को इसका लोकार्पण डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा द्वारा किया गया। जिला प्रशासन द्वारा निर्मित वेबसाइट www.chhathpujapatna.in तथा एंड्रायड मोबाइल ऐप छठपूजा पटना (Chhath Puja Patna) से घाटों से संबंधित सभी जानकारियां ली जा सकती हैं।
डीएम डॉ. त्यागराजन ने बताया कि वेबसाइट एवं एप पर घाट एवं पार्किंग स्थल की जानकारी, पार्किंग स्थल एवं घाट तक जीपीएस नेविगेशन की सुविधा, ख़तरनाक तथा अनुपयोगी घाटों की सूची, तालाबों की सूची, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर, शिकायत-सुझाव इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मोबाइल ऐप को www.chhathpujapatna.in वेबसाइट अथवा गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
असुविधा होने पर यहां फोन करें-:
छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा हो तो ट्रैफिक पुलिस के जारी नंबर पर कॉल करें। नियंत्रण कक्ष 0612-2219810, पुलिस नियंत्रण कक्ष 0612-2219234, 9031825979, पटना सिटी नियंत्रण कक्ष 0612-2631813, 903182 5821 में भी शिकायत की जा सकती है।
यातायात नियंत्रण कक्ष
0612-2219151, 9470630615
डीएसपी सदर-1 9031825821
डीएसपी सदर-2 9031825824
डीएसपी सिटी-1 9031825829
डीएसपी सिटी-2 9031825830
डीएसपी दानापुर-1 9031825841
एसपी (पूर्वी)- 9031825814
एसपी (पश्चिमी)- 9031825815, एसपी (ग्रामीण)- 9031825816, एसपी (मध्य)- 9031825813
एसपी (ट्रैफिक)- 9031825817





