कोलथा में श्रद्धापूर्वक हुई मां शीतला की पूजा

Feb 09, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

कोलथा में श्रद्धापूर्वक हुई मां शीतला की पूजा कोलथा में श्रद्धापूर्वक हुई मां शीतला की पूजा कोलथा में श्रद्धापूर्वक हुई मां शीतला की पूजा

कोलथा में श्रद्धापूर्वक हुई मां शीतला की पूजा

पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के अंतर्गत कोलथा गांव में महिलाओं ने ग्रामीणों के सहयोग से शीतला माता की मंदिर में दो दिवसीय शीतला माता पूजा का आयोजन किया। आयोजित अनुष्ठान का प्रारंभ रविवार सुबह 9.30 बजे से कलश यात्रा के साथ की गई. गांव की 108 महिला श्रद्धालुओं ने कलश के साथ जय श्री राम का नारा लगाती हुई डोंक नदी स्थित सतमेढी घाट पहुंची। जहां महिला श्रद्धालुओं ने डोंक नदी का पवित्र जल को कलश में लेकर शीतला माता की मंदिर परिसर में पहुंचकर,नदी के पवित्र जल से मंदिर परिसर तथा मंदिर का शुद्धिकरण की। तदपश्चात पूजा अनुष्ठान शुरू की गई,जो लगातार 10:30 बजे से 5.30 संध्या तक पूजा जारी रही।

इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया, तथा संध्या आरती के बाद,ग्रामीणों द्वारा कीर्तन भजन शुरू किया गया जो देर रात तक धार्मिक भजन कीर्तन जारी रहा। पुन दूसरे दिन सोमवार सुबह 9.30 बजे से पूजा शुरू की गई। विधिवत पूजा अर्चना के बाद अनुष्ठान का समापन किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।