Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsVoter Awareness Campaign by Health Department in Kishanganj for Assembly Elections
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को कर्मियों ने कसी कमर

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को कर्मियों ने कसी कमर

संक्षेप:

किशनगंज में विधानसभा चुनाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आशा कर्मी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मतदान के महत्व और स्वस्थ लोकतंत्र की भूमिका के बारे में जानकारी दे...

Oct 16, 2025 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

किशनगंज, एक प्रतिनिधि। लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव को लेकर जहां प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी जनजागरूकता अभियान चला रही है। जिले के सभी प्रखंडों में आशा कर्मी एवं आशा फैसिलिटेटरों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के महत्व, शत-प्रतिशत मतदान की आवश्यकता और स्वस्थ लोकतंत्र की भूमिका के बारे में जानकारी दी। यह पहल केवल निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी नहीं, बल्कि समाज में जिम्मेदारी और सहभागिता का संदेश देने वाली भी साबित हुई है। जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि जिले में प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करना हमारा साझा दायित्व है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आशा कर्मी जिस समर्पण से स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान देती हैं, उसी उत्साह से अब वे मतदाता जागरूकता में भी अपनी भूमिका निभा रही हैं। यह देखकर प्रसन्नता होती है कि स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता अब ‘स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में भी भागीदार बन रही हैं। उन्होंने सभी प्रखंड पदाधिकारियों एवं चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस अभियान को और व्यापक रूप से चलाएं ताकि किसी भी मतदाता तक संदेश पहूंचने से न छूटे। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ लोकतंत्र की मजबूती में भी सक्रिय भूमिका: सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने बताया कि आशा कर्मी ग्रामीम स्वास्थ्य सेवा के अग्रिम मोर्चे पर रहती हैं। इस बार वे न केवल स्वास्थ्य बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए भी कार्य कर रही हैं। मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से वे महिलाओं और युवाओं को मतदान के महत्व से जोड़ रही हैं। यह कदम दर्शाता है कि स्वास्थ्य विभाग केवल चिकित्सा सेवा तक सीमित नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आशा कर्मियों की यह पहल जिले को शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी।”