Kishanganj News: जिले में धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा
Kishanganj News: जिले में धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा जिले में धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा जिले में धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा

Kishanganj News: किशनगंज, एक संवाददाता। बाबा विश्वकर्मा की पूजा जिले में गुरुवार एवं शुक्रवार को धूमधाम से की गई। कुछ लोग तय तिथि 17 सितंबर को बाबा विश्वाक्रम की पूजा की। जबकि कुछ लोग 18 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा कर बाबा विश्वकर्मा से सुख समृद्धि की कामना की। विश्वकर्मा पूजा को लेकर दिन भर हर्ष एवं भक्ति का माहौल बना रहा।
पंडाल और मेले का दृश्य
वही शाम में शहर के रेलवे कॉलोनी, कैल्टेक्स चौक, धरमगंज आदि जगहों पर मेला सा नजारा दिखा। लौह उपकरण गैरेज फैक्ट्री, रामपुर स्थित गणेश धर्मकांटा सहित कई प्रतिष्ठानों में लोगों ने बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा की एवं बाबा विश्वकर्मा से सुख समृद्धि एवं व्यापार में उन्नति प्रदान करने की कामना की। वही लोगों ने अपने अपने घरों में स्थित चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों की भी पूजा की। रेलवे कालोनी में मेला सा नजारा दिखा। यहां शाम में शहर के अलग-अलग इलाके से लोग अपने परिवार के साथ बाबा विश्वकर्मा का दर्शन करने पहुंचे थे। यहां बच्चों के लिए खिलौना सहित कई दुकानें सजी हुई थी। विश्वकर्मा पूजा की धूम गुरुवार एवं शुक्रवार की देर रात तक रही। रेलवे कालोनी में कई जाह पर बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई थी एवं भव्य पंडाल बनाये गए थे।


